दमकती त्वचा – शायद आपको पता नहीं होगा लेकिन चीनी के ये छोटे-छोटे दाने लगभग हर तरह की स्किन टाइप पर कमाल का असर करते हैं. बस कुछ चम्मच चीनी को ऑलिव ऑयल और नींबू के रस की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं. इसे एक सार तरीके से अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे गुनगुने पानी से धो लें.
एक्सफॉलिएशन – डेड स्किन सेल्स आपकी त्वचा को डल और बेजान बना देते हैं, और चीनी इनसे छुटकारा पाने का एक आसान तरीका है. 2 चम्मच चीनी को एक चम्मच हल्के गर्म नारियल तेल के साथ मिलाएं. इसे हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए अपने चेहरे और दूसरे हिस्सों पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें.
स्ट्रेच मार्क रिमूवल – वेट लॉस और प्रेगनेंसी दोनों की ही एक कॉमन प्रॉब्लम है – स्ट्रेच मार्क्स. चीनी, कॉफी, बादाम तेल और शहद मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें. इसे स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें. नियमित इस्तेमाल से आप जल्द ही फर्क देख पाएंगी.
मुलायम होंठ – फटे होंठ एक आम समस्या है. उन रूखे, खुरदुरे और फटे होंठों को मुलायम बनाना बेहद मुश्किल है. पर चीनी की मदद से इससे छुटकारा पाना चुटकियों का काम है! बस थोड़ी सी चीनी को चुकंदर के रस के साथ मिलाएं पर स्मूद पेस्ट ना बनाएं इसे थोड़ा दरदरा ही रखें. इसे अपने होंठों पर हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. और पाइए नए मुलायम, गुलाबी होंठ!
त्वचा की नमी – कई लोगों की त्वचा बेहद रूखी होती है, लेकिन चीनी आपको इससे छुटकारा दिला सकती है. चीनी और तिल का तेल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं इसमें कुछ बूंदे यूकेलिप्टस ऑयल (नीलगिरी का तेल) की मिलाएं जो आपके चेहरे को ठंडक और ताज़गी देगा. इस पैक को चेहरे और गले पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. आखिर में चेहरे पर एक अच्छा मॉश्टराइज़िंग लोशन लगा लें.
No comments:
Post a Comment