Showing posts with label EYE TIPS. Show all posts
Showing posts with label EYE TIPS. Show all posts

Tuesday, 15 March 2016

आइब्रो को निखारे घरेलू अंदाज, पतली आइब्रो वाले अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आइब्रो का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आइब्रो अव्यवस्थित या बहुत ज्यादा मोटी या पतली होने पर चेहरा विचित्र लगने लगता है। यदि आपकी आइब्रो भी पतली हैं और आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको पार्लर जाने या कोई महंगी सर्जरी कराने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ सस्ते घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें ठीक किया जा सकता है।




जैतून का तेल

जैतून का तेल असाधारण प्राकृतिक पौष्टिक उत्पाद है। नियमित रूप से अपने आइब्रो पर जैतून के तेल की मालिश करने से वे मोटी और सुंदर बनती हैं।

दूध

दूध या इससे बने उत्‍पादों में विटामिन और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। अपनी आइब्रो पर उसके आस पास की जगहों पर रात को सोने से पहले रूई को दूध में भिगो कर लगाने से उन्हें प्रोटीन और विटामिन मिलता है और वे सुंदर बनती हैं।

कैस्टर ऑयल

आइब्रो पर नियमित रूप से कैस्टर ऑयल लगाने से आइब्रो की मोटाई बढ़ती है और वे सुंदर बनती हैं। कैस्टर ऑयल आइब्रो ठीक करने का एक सस्ता व प्रभावी घरेलू उपाय है।

पेट्रोलियम जेली

वैसलीन लगाने से अपकी आइब्रो कंडीशंड और नम बनती हैं। पेट्रोलियम जेली से आपकी आइब्रो के बाल सीधे और मजबूत बनते हैं। आप दिन में दो-तीन बार आइब्रो में वैसलीन लगाकर इन्हें मोटा और संदर बना सकते हैं।

मेथी

नहाने से पहले या रात को सोने से पूर्व मेथी को पीस कर अपनी आई ब्रो पर लगाएं। आप इसका पेस्ट बनाकर बादम के तेल मं मिलाकर भी लगा सकते/सकती हैं। इसे लगाने से आपकी आइब्रो की त्‍वचा को नमी मिलेगी।

नारियल तेल

नारियल का शुद्ध तेल बालों के लिए लाभदायक होता है। इसे लगाने से आइब्रो मोटी होती हैं। इससे न सिर्फ आइब्रो के बाल तेजी से बढ़ते हैं बल्कि उनकी शेप भी बेहतर बनती है।

प्याज का रस

प्याज में सल्फर प्रचुर मात्रा में होता है। जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहत बनाता है। प्याज का रस आइब्रो पर लगाने से उनके बालों को तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है। नियमित रूप से प्याज का रस आइब्रो पर लगाने पर जल्द ही मोटी आइब्रो प्राप्त होती हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा आइब्रो ही नहीं शरीर की तकरीबन हर समस्या के लिए लाभदायक होता है। इसकी ताजी पत्‍तियों को छील कर उसके अंदर के गूदे को अपनी आई ब्रो पर लगाने से आई ब्रो की ग्रोथ अच्छी होती है।

अंडे की जर्दी

रूई के फोहे से अंडे की जर्दी को आइब्रो पर लगाने से आइब्रो के बाले तेजी से बढ़ते हैं और उनकी शेप भी अच्छी होती है। अंडा में प्रोटीन काफी मात्रा में होती है जो बालों को बढ़ने में मदद करता है।

Saturday, 12 March 2016

ऐसे उतरेगा आपका चश्मा, चश्मे से मिल सकती है छुटकारा अपना लें ये उपाय

आधुनिक जीवन में कम्प्यूटर, टीवी और मोबाइल लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बन गए हैं। ऐसे में लोगों की आंखों का कमजोर होना आम सा हो गया है। आजकल हर दूसरे व्यक्ति को चश्मा लग जाता है।




कई लोगों को तो बहुत कम उम्र में चश्मा लग जाता है। लेकिन चश्मा को कैसे बाय-बाय कहा जाए, इसके संबंध में हम आपको कुछ बताने जा रहे हैं। 

जानिए कुछ ऐसे ही उपाय  

1- बादाम,सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर उसे पीस लें। इस मिश्रण का 10 ग्राम हिस्सा 250 मिली दूध के साथ रात में सोने से पहले लें। 40 दिन तक लगातार इसे इस्तेमाल करने से आप महसूस करेंगे कि आंखों की रोशनी बढ़ी है। याद रहे इसे लेने के दो घंटे बाद तक पानी न ‌प‌िएं।

2- आंवला में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होने से यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवला का सेवन पाउडर, कैप्सूल, जैम या जूस की तरह किया जा सकता है। हर सुबह शहद के साथ ताजा आमले का रस पीने से या रात में सोने से पहले पानी के साथ एक चम्मच आमला पाउडर खाने से भी फायदा मिलता है।

3- एक चम्मच त्रिफला पाउडर को पानी में जाल कर रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इस पानी को छान कर इसी से आंखें धुलें। साथ ही अगर आंखें धुलते वक्त मुंह में ताजा पानी भरे रखेंगे तो और भी फायदा मिलेगा। एक ही महीने में आपको फर्क महसूस होगा।

4- गाजर में फॉसफोरस, विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन की मात्रा काफी होती है जो इसे आंखों के लिए असरदार बनाते हैं। नियमित रूप से कच्चे गाजर को सलाद की तरह खा कर या उसका रस पी कर आप अपनी आंखों की रोशनी तेज कर सकते हैं।

5- बिलबेरी एक तरह का बेर है जो शरीर में खून के बहाव को बढ़ाता है। ताजी बिलबेरी खाने से रात में कम दिखने की बीमारी और कमजोर रोशनी की समस्या दूर हो जाती है।

6- याद रहे आपके खाने में सभी पोषक तत्व मौजूद हों। संतुलित आहार सिर्फ आंखों के लिए ही नहीं, पूरे शरीर के लिए जरूरी है। गाजर का रस, अंडे, दूध, हरी सब्जियां, फल, मेवे, गोभी और नींबू इसका हिस्सा हो सकते हैं।


7-सुबह उठने पर अपनी हथेलियों को आपस में रगड़े। जब हथेलियां गर्म हो जाएं तो उन्हें अपनी आंखों पर रख कर 

सिकाई करें। ऐसा 4-5 बार करें तो आंखों को बहुत फायदा पहुंचेगा।